बसई नवाब में जाम एक आम समस्या रोजाना परेशान होते हैं लोग….

बसई नवाब में जाम एक आम समस्या रोजाना परेशान होते हैं लोग

 

बसई नवाब कस्वे के मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से किए गए अस्थाई अतिक्रमण का बाजार दिनोंदिन सिकुड़ता जा रहा है। हालात यह बनी हुई है कि दुकानदारों के द्वारा त्योहारी सीजन में सामान पूरी तरह सड़कों पर ही सजाया जाने लगा है तो वही बाजार में प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण खरीदारों के द्वारा अपनी बाइक व अन्य वाहनों को मनमर्जी दुकानों के सामने सड़क पर ही खड़ी कर देने से दिन भर जाम के हालात बने रहते हैं। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी देखी जा सकती हैं। मेन रोड पर स्थिति और भी खराब है। यहां दुकानों के आगे बने नालों को पाटकर सड़कों पर सामान रखा देखा जा सकता है। जिससे कई बार वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। सब्जी और फल

विक्रेताओं एवं दुकानों का कचरा सड़क पर फेला होने से आवारा जानवरों को आपस में लड़ना एक आम बात है। यहां तक कि कई बार राहगीरों को जानवरों ने चोटिल किया है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत के बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। मुख्य रोड पर अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। कई बार खानापूर्ति कर अतिक्रमण हटाया गया था किंतु अब खुलेआम सड़कों पर दुकानें लगाई जा रही हैं। दीपावली का त्यौहार निकट आने से बाजारों में ग्राहकों एवं वाहनों का आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे में बाजारों में से निकलना एक बड़ी चुनौती है। प्रशासनिक स्तर पर इस समस्या के समाधान की ओर प्रभावी कदम नहीं उठाने से स्थिति और खराब होना तय है तथा इसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

रिपोर्ट वीरेंद्र कुमार सविता
बसई नवाब धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!