बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान

बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान

बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है

संवाददाता इदरीश विरानी

दामजीपुरा /भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा क्षेत्र में बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान दामजीपुरा क्षेत्र में आए दिन बिजली की समस्या बनी हुई है जिससे कि ग्रामवासी और क्षेत्र की जनता परेशान है बिजली दिनभर बंद रहती है ग्रामीणों का कहना है कि हमारे पंचायत संबंधित एवं बैंक संबंधित काम में दिक्कतें आ रहे हैं बिजली विभाग बिजली बिल वसूली करने समय पर आते हैं लेकिन बिजली पर कोई ध्यान नहीं दे पा रहा है चुन्नीलाल बिसन परते केकडिया खुर्द का कहना है हमारे यहां बिजली सुबह से बंद हो जाती है शाम में बिजली आती है दिन भर बिजली बंद रहती है हमें बिजली नहीं रहने से बहुत ज्यादा दिक्कत आ रही है ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदय से अपील की है कि बिजली की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!