Report :- chandrashekhar kumar location:- Munger Anchor:- Bmp के 290 पुलिस कर्मी हुए पास आउट
बिहार सशस्त्र पुलिस मैदान जमालपुर में शुक्रवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन कमांडेंट नवीन कुमार झा के दिशा निर्देश में किया गया। कार्यक्रम में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 290 पुलिसकर्मियों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि मुजफ्फरपुर पुलिस महा निरीक्षक सह आइजी बीएसएपी उत्तरी प्रक्षेत्र पंकज सिन्हा थे वही मौके पर डीआईजी मुंगेर संजय कुमार सिंह, डीआईजी बेगूसराय सत्यवीर सिंह, जिलाधिकारी नवीन कुमार ,पुलिस अधीक्षक जे. रेड्डी, बीडीओ नंदकिशोर, सीओ जयप्रकाश उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा पासिंग आउट परेड में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को शुभकामना देते हुए कहा कि इन्होंने पिछले 10 माह में प्रशिक्षण के दौरान कितनी कड़ी मेहनत की है।
वही प्रशिक्षकों द्वारा शानदार ढंग से प्रशिक्षण दिया गया है । पासिंग आउट परेड के माध्यम से इन्होंने यह साबित किया है आगे यह लोग बिहार पुलिस के रूप में जहां भी पदस्थापित होंगे वहां जिम्मेदारी पूर्वक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वही प्रशिक्षु प्राप्त सिपाहियों ने प्रशिक्षण अवधि को एक शानदार पल बताते हुए भविष्य में प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त की हुई। पासिंग आउट परेड में बड़ी संख्या में अलग-अलग जिलों के प्रशिक्षु के सगे संबंधी उपस्थित होकर पासिंग आउट परेड के गवाह बने। इस अवसर पर मैदान को चारों तरफ से सजाया और संवारा गया था जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती थी।