लोकेशन सीतापुर
ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

सीतापुर में 2 ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कवायद बीजेपी के द्वारा की गई है ,जिलाधिकारी अनुज सिंह के ऑफिस में बीडीसी की परेड करा कर सीतापुर के दो ब्लॉक पहला व महमूदाबाद में ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है ।
आपको बता दें कि सीतापुर में कुल 19 विकासखंड हैं जिसमें से सिर्फ दो ब्लॉक पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों का कब्ज़ा था, जिसमें ‘पहला’ब्लाक पर 95 में से 65 बीडीसी के हस्ताक्षर कर डीएम को ज्ञापन सौंपा साथ ही महमूदाबाद में 63 में से 49 बीडीसी ने हस्ताक्षर कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
सिर्फ यही वह ब्लॉक है जिस पर बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख काबिज नहीं थे , ब्लाक ‘पहला’ में अजय यादव के खिलाफ पूर्व प्रमुख प्रवीण वर्मा बीजेपी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी रही, वहीं महमूदाबाद ब्लाक में सुरेश वर्मा के खिलाफ अजीत वर्मा बीजेपी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी है ।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा की अध्यक्षता में ‘पहला’ ब्लॉक के 65 बीडीसी वह ‘महमूदाबाद’ ब्लाक के 49 बीडीसी ने जिलाधिकारी अनुज सिंह को एक ज्ञापन सौंपा है।।
इससे साफ होता है कि भारतीय जनता पार्टी सारे ब्लॉक पर काबिज़ होना चाहती है।।
प्रांशु कुमार मिश्रा
जिला संवाददाता सीतापुर
आर9 भारत