भटावली में धूमधाम से मनाया गया 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

भरतपुर 27 फरवरी

भटावली में धूमधाम से मनाया गया 89 वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

 

नदबई .प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र नदबई के तत्वाधान में गांव भटावली में 89 वा़ं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जिस में माताएं बहने सर पर कलश लेकर और भाई शिवध्वज लेकर गांव के मुख्य मार्गो से होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इसमें गांव के सभी माताए बहने वृद्धजन सभी ने कार्यक्रम का लाभ लिया और ईश्वरीय संदेश प्राप्त किया नदबई से पधारी ब्रह्माकुमारी संतोष बहन ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि परमात्मा अज्ञानता की घोर रात्रि के समय पर ज्ञान का प्रकाश देने के लिए आते हैं अंधकार को समाप्त कर संसार में प्रकाश फैलाते हैं उसी का ही प्रतीक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, बहन ने कहा कि परमात्मा ज्योति बिंदु स्वरूप है, वह दुख हर्ता सुख कर्ता है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भ्राता गंगा सहाय शर्मा भूतपूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था बहुत अच्छा काम कर रही है संसार को सही रहा दिखाने का कार्य कर रही है बहने ईश्वरीय संदेश देकर के सभी के जीवन को श्रेष्ठ बनाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में साहब सिंह, गजेंद्र ,भगवान सिंह चौधरी ,सुरेश चौधरी, अजीत, गिरिराज, गोपाल ,आदि ने भी अपनी उद्बोधन रखें कार्यक्रम के अंत में सभी को भोग प्रसादी का वितरण किया गया…!!

नदबई से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!