भरथना में लोगों के मुंह पर नही दिखाई पड़ रहे मास्क
ना ही लोग कर रहे है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
लोग दे रहे हैं संक्रमण को दावत
आपको बता दे भरथना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत भरथना के मुख्य बाजारों में प्रतिदिन होने वाली भीड़ भाड़ में लोग लापरवाह होते नजर आ रहे हैं।
लोगो ने चेहरे पर ना तो मास्क पहन रखा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे है।
तस्वीरें देर शाम 6:30 बजे की है, तस्वीरों में आप देख सकते है की किस तरीके से लोग लापरवाही दिखा रहे है।
लोगो ने ना ही मास्क पहना है और न ही किसी भी तरीके की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया है।
कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. हिदायतें दी जा रहीं हैं. लेकिन अब भी लोगो की लापरवाही और बेफिक्री सामने आ रही है।
ओमिक्रॉन ने कोरोना के मामलों में रफ्तार ला दी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों की लापरवाही सामने आ रही है. कोरोना का डर और ओमिक्रॉन का खतरा होने के बाद भी लोग लापरवाही दिखा रहे हैं. लोग न तो मास्क पहने दिख रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिख रहे हैं. लोगों की ये लापरवाही तीसरी लहर को खुला न्योता दे रही है.
सवाल:- आखिर लोग इतने लापरवाह कैसे हो सकते।
सवाल:- क्या लोगो को अपनी जान की परवाह नहीं
सवाल:- क्या लोगों में संक्रमण के फैलने का डर नहीं है
लोगों से अपील करता है R9.भारत सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचे।
हमेशा अपने मुंह पर मास्क पहन कर रखे।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहे