मनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट के द्वारा नोआमुंडी में सत्संग का आयोजन, उपस्थित हुए सैंकड़ो सत्संगी……………..

मनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट के द्वारा नोआमुंडी में सत्संग का आयोजन, उपस्थित हुए सैंकड़ो सत्संगी

 

रविवार को मनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र हरियाणा के पश्चिमी सिंहभूम झारखंड इकाई नोआमुंडी प्रखंड के योगा केंद्र में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमे दूर दराज से आए जगत एवं भगत भाई बहनों तथा माताएं सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए। सत्संग का शुभारंभ ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा जगत गुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के छायाचित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया। सत्संग में डिजिटल तरीके से प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपाल जी महाराज द्वारा कबीर सागर, गीता, वेद, कुरान, बाइबल आदि सद्ग्रंथो पर आधारित अमृतवाणी से अवगत करवाया गया। सत्संग में पहुंचे सत्संगियों ने परमात्मा की अमृतवाणी का आनंद और शांति के साथ श्रवण किया और अपने जीवन को धन्य बनाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!