मरगड़ा पंचायत शिविर में सखी मंडल के बीच 33 लाख हजार का चेक वितरण

नक्सल प्रभावित गांव मरगड़ा में लगा शिविर,जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ

धर्मेन्द्र गुप्ता
कुन्दा/चतरा

 

 

 

कुंदा(चतरा):- झारखंड सरकार के लोग कल्याणकारी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सोमवार को अति नक्सल प्रभावित मरगड़ा गांव के पंचायत मुख्यालय शिविर लगया गया.जिसमे पंचायत के ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्या को लेकर काफी संख्य में लोग पहुँचा.जेएसएलपीएस की ओर से 33 लाख ऋण व सहायता राशी सखी मंडल के महिलाओं को दिया गया.शिविर का नेतृत्व बीडीओ सह सीओ खगेश कुमार ने किया संचालन मरगड़ा पंचयत मुखिया उपेन्द्र पासवान ने किया.इस शिविर में वृद्धापेंशन,मनरेगा योजना,स्वास्थ्य विभाग,बाल विकास परियोजना विभाग,जेएसएलपीएस,मतस्य,पीएमआवास,गव्य विकास,विधुत विभाग,वन विभाग,श्रम कार्ड,राजस्व विभाग,आधार पंजीकरण,15वीं वित्त योजना,खाद्य सुरक्षा, समेत सभी विभागो के अलग अलग स्टॉल लगाकर कई मामले को ऑन द स्पोर्ट निष्पादन किया गया.वही अन्य मामले को विभाग स्तर पर भेजा गया.ग्रामिणो ने विभिन्न समस्या व योजनाओं से सम्बंधित दर्जनो आवेदन शिविर में दिया.मौके पर पेंशन स्वीकृत प्रमाण-पत्र,जॉब कार्ड,जमीन का रसीद,जमीन का खाता-प्लॉट शुद्धिकरण प्रमाण-पत्र व आवास पूर्ण प्रमाण-पत्र समेत कई तरह के स्वीकृति प्रमाण-पत्र दिया.इस मौके पर बीपीओ राजेश्वर कुमार,बीपीएम सतेंद्र कुमार,20 सूत्री अध्यक्ष ब्रहमदेव सिंह भोक्ता,उपाध्यक्ष कमलेश यादव, समाज सेवी नागेंद्र पासवान,महिला पर्यवेक्षक पूनम कुमारी,सभी जेएसएलपीएस, मनरेगा,पंचायत, प्रखंड कर्मी,सेविका समेत अन्य लोग मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!