भरतपुर 19 जनवरी
महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि एवं मन की बात कार्यक्रम
नदबई.आज रविवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर मंडल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में उपाध्याय पाड़ा स्थित भाजपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्मोकिंग कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । तदोपरांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 118 वां संस्करण बूथ संख्या 56 पर सुना गया गया ।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष रोहित उपाध्याय द्वारा महाराणा प्रताप के वीरतापूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भारत के इतिहास में महाराणा प्रताप का नाम वीरता, स्वाभिमान और संघर्ष की अद्वितीय मिसाल के रूप में लिया जाता है। मेवाड़ के इस महान योद्धा ने न केवल अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया, बल्कि अपने आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की भावना के लिए अपने जीवन में कठिनाइयों से भरा रास्ता चुना। महाराणा प्रताप की घास की रोटी की कहानी आज भी हमें सिखाती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, आत्म-सम्मान और अपने उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा सबसे ऊपर होनी चाहिए। इस मौके पर पुर्व पार्षद हरिशंकर उपाध्याय ,ओमप्रकाश सिनसिनवार,रघुनंदन उपाध्याय,विष्णुदत्त शर्मा, रणधीर सिंह, गोविंद शर्मा सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे