महाविद्यालय में खेल एवं सांस्कृतिक सप्ताह संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा।

महाविद्यालय में खेल एवं सांस्कृतिक सप्ताह संपन्न, प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा।

राजाखेड़ा।राजाखेड़ा के राजकीय महाविद्यालय में आयोजित खेल एवं सांस्कृतिक सप्ताह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।इस दौरान विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों में जोश और जुनून की झलक दिखी।खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।रस्साकशी में छात्र-छात्राओं ने अपनी ताकत और टीम भावना का प्रदर्शन किया,वहीं रस्सी कूद में बालिकाओं ने अपनी फुर्ती और कौशल से सबका मन मोह लिया।सत्तौलिया प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।जिससे खेल मैदान में रोमांच और उत्साह का माहौल बना रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों की रचनात्मकता और कलात्मकता का सुंदर संगम देखने को मिला।रंगोली प्रतियोगिता में रंगों की अद्भुत छटा बिखरी,तो मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति से सभी को प्रभावित किया।संगीत और नृत्य की सजीव प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया।एकल एवं समूह गान में प्रस्तुत भजनों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।एकल एवं समूह नृत्य में छात्रों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

वीररस की कविताओं ने बढ़ाया जोश…………कविता पाठ में छात्रों ने समाज के यथार्थ को सुंदर अभिव्यक्ति दी।वीर रस की कविताओं ने देशभक्ति और जोश का संचार किया।छात्र कुश राठौर और मनीष कुमार ने अपनी ओजस्वी कविताओं से माहौल में जोश भर दिया।साथ ही शिक्षकों ने भी मनोरंजन किया और कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार एवं सहायक आचार्य होसांग पांचाल ने भी अपनी प्रस्तुतियों से छात्रों का मनोरंजन किया,जिससे कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ गई।कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य होशांग पंचाल ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार,खेल प्रभारी मान सिंह मीना,सहायक प्राचार्य रामकरण रावत,तथा विनोद भारद्वाज,मुइनुद्दीन खान,अमर गोस्वामी,बादाम सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!