जयपुर बिग ब्रेकिंग 21 जनवरी
राजधानी जयपुर सीएमओ कार्यालय से बड़ी खबर

आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व सीएम भजनलाल ने युवा एवं खेल क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ किया सार्थक संवाद
जिसके अंतर्गत आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रतिनिधियों के साथ सीएम भजनलाल ने बैठक कर जानी उनके मन की बात
राजस्थान के वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रस्तावित बजट से पूर्व सीएम भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में युवा एवं खेल क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श सहित किया सार्थक संवाद…
इस अवसर पर सीएम द्वारा सभी प्रतिभागियों के विचारों को गहनता से सुनकर प्रस्तावित बजट के अंतर्गत खेल अवसंरचना विकास, प्रतिभा पहचान एवं प्रोत्साहन तथा युवा रोजगार सृजन के विषय में उपस्थित प्रतिनिधियों से गहनता से चर्चा की गई…
मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर से हेमंत दुबे की विशेष रिपोर्ट