रामबाबू देशवाल स्कूल शिक्षा परिवार नदबई के अध्यक्ष नियुक्त

भरतपुर 29 अगस्त

रामबाबू देशवाल स्कूल शिक्षा परिवार नदबई के अध्यक्ष नियुक्त

 

नदबई . निजी शिक्षण संस्थान के संगठन स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक नदबई के अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को कस्बे के खेडली रोड स्थित एसआरपीजी महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमें चुनाव प्रभारी गोकुल शर्मा एवं राममोहन चौधरी व निर्वाचन अधिकारी हरीश कटारा द्वारा चुनाव कार्य संपन्न कराया गया। आयोजित बैठक में रामबाबू देशवाल ऐचैरा को सर्वसम्मति से पुनः संगठन में ब्लॉक अध्यक्ष नदबई के पद पर नियुक्त किया गया । इस अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।इस मौके पर गजराज फौजदार, ओम प्रकाश शर्मा,
विजय सिंह जाखड़ ,महेंद्र चौधरी,पुष्पेंद्र चौधरी,लेखराज सिंह ,राजेश शर्मा,बीरबल,शेर सिंह,रामवीर सिंह,जवाहर सिंह,कुलदीप , मदन फौजदार, बड़ी संख्या में स्कूल संचालक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालनआचार्य त्रिलोक चंद्र शास्त्री द्वारा किया गया ।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!