भरतपुर 1 मार्च 2025
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कटारा में वार्ता बैठक का हुआ आयोजन
समाज में फैले हुए अंधविश्वास सहित सामाजिक भ्रांतियों के बारे में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

नदबई. विद्यालयों में मनाए जा रहे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आज शनिवार को नदबई क्षेत्र के गांव कटारा स्थित पीएमश्री स्व. श्री सुखराम रा.उ. मा.वि. कटारा में राष्ट्रीय स्तर की वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजित वार्ता में राजेश कुमार मुखीजा द्वारा समाज में फैले हुए अन्धविश्वास सहित अनेक प्रकार की सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने के लिए कई छोटे-छोटे उदाहरणों द्वारा विज्ञान के प्रयोग कर विद्यार्थियों को समझाया गया। साथ ही सजीव और निर्जीव के अनेकों उदाहरणों के साथ ही मृत शरीर के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर मौजूद छात्र-छात्राओं को अपने परिवार सहित स्वयं के स्वास्थ्य के लिए प्रति सजग रहने के लिए भी अनेक प्रकार के उदाहरणों द्वारा सचेत किया गया। इस मौके पर विधालय के प्रधानाचार्य गौरीशंकर सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपास्थित रहे…!!
नदबई से हेमंत दुबे