र्घटना को आमंत्रित करती कोडरमा जिला अंतर्गत तिलैया पिपराडीह
जयनगर :- सुरेंद्र भाई मोदी ने जानकारी देते हुवे बताये कि कोडरमा जिला अंतर्गत तिलैया पिपराडीह की निर्माणाधीन सड़क, जिस के बीचो बीच 33000 वोल्ट के बिजली के खंभे खड़े हैं और सड़क निर्माण का कार्य अनवरत जारी है ।

यदि कोई बड़ी गाड़ी पोल से टक्कर मार दे तो पूरा तार गाड़ी पर गिर जाएगा और आग लग जाएगी तथा ऐसी दुर्घटना घटित होगी जिसकी कल्पना हम नहीं कर सकते हैं।
इसके लिए सुरेंद्र भाई मोदी ने उपायुक्त महोदय कोडरमा से अनुरोध किया थे कि आप त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली के खंभों को उसके निर्दिष्ट स्थान पर खड़ा करवाने का महती कृपा करें परंतु अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है, जिससे सुरेंद्र भाई मोदी ने काफ़ि दुःख जताया हैं