R9भारत बलरामपुर से ब्यूरोचीफ सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बलरामपुर।श्रावण मास के तेरस को शिव भक्तों /कावड़ियों की भारी भीड़ ने शिवालयों में भोले भगवान शिव को जलाभिषेक किया। वहीं बोल बम के नारों से शिवालय गूंज उठा
।
इस अवसर पर सादुल्लाह नगर बलरामपुर मुख्यालय, सहित नगर व ग्रामीण इलाकों में भी प्रातःकाल से ही शिव भक्तों ने पास के राप्ती नदी तक पैदल नंगे पांव चलकर कांवर में जल भरा उसके बाद नंगे पांव ही वापस आकर शिवालयों में जलाभिषेक करके अपने और परजनों के लिए सुख समृद्धि की कामना किया ।
राप्ती नदी से शिवालय तक जगह जगह पुलिसकर्मियों के तैनाती भी की गई थी। कावड़ियों के जत्थे के साथ भक्तिमयी संगीत की धुनों पर शिव भक्तों को थिरकते भी देखा गया ,बोल बम के नारों से शिवालय गूंज उठा।
उतरौला में राप्ती नदी में जल भरने के घाट पर पुलिस उपाधीक्षक उदय राज सिंह,उपजिलाधिकारी ने कमान संभाल रखा था।जबकि कांवड़ियों के आने जाने वाले रास्ते में ,तथा दुखहरण नाथ मंदिर पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार तथा क्राइम प्रभारी निरीक्षक राज नरायन के अलावा महिला इंस्पेक्टर के अलावा महिला पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रक्खा था।
दुखहरण नाथ मंदिर उतरौला के महंत मयंक गिरि,और सयोजक शिवभक्त मोनू गुप्ता समेत हजारों कांवड़ियों के जत्थे पर कोतवाल अनिल कुमार व राजनरायन ने पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान और स्वागत भी किया।जिसका शिवभक्तों ने भूरि भूरि प्रसंसा भी किया।
Post Views: 49