भरतपुर 11 फरवरी
लखनपुर उप तहसील कार्यालय को क्रमोन्नत करने की मांग करते हुए नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नदबई.उप तहसील मुख्यालय लखनपुर को तहसील कार्यालय मे क्रमौन्नत व सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय की स्थापना को लेकर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन को लेकर नायब तहसीलदार दीपा यादव को ज्ञापन सौंपा। महेश लखनपुर ने बताया की उप तहसील कार्यालय को तहसील कार्यालय में क्रमौन्नत नहीं होना क्षेत्र की ज्वलंत समस्या है किसानों को लगभग 20 कि.मी अतिरिक्त राजस्व कार्यो के लिए तहसील नदबई तक भटकना पड़ता है। जिससे किसानों का समय व आर्थिक हानि उठानी पडती है। साथ ही लखनपुर मे सिविल न्यायधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय ना होने से क्षेत्र के लोगों को न्याय के लिए नदबई भागना पडता है एवं न्याय मे विलंब होता है। पिछली सरकार द्वारा बजट 2021-22 के संशोधित बजट में 4 मार्च 2021 को उप तहसील मुख्यालय लखनपुर मे सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सीजेजेएम की घोषणा हुयी थी परन्तु उक्त बजट घोषणा धरातल पर ना आकर महज एक कोरी घोषणा ही रह गई। उक्त समस्या समाधान के लिए धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन नायब तहसीलदार दीपा यादव को सौंपा गया है। इस अवसर समंदर सिंह, अजय चौधरी,भूरी सिंह नेताजी जहांगीरपुर,नरेंद्र सिंह, सहाबसिंह सहित क्षेत्र के अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे…!!
भरतपुर से हेमंत दुबे