आंदोलन कारियो की घर वापसी
लखीमपुर खीरी की राजापुर मंडी में किसान आंदोलन का हुआ समापन, देश के अलग-अलग प्रदेशों से आए किसानों की हुई घर वापसी
दरअसल लखीमपुर खीरी शहर के राजापुर में 18 अगस्त से शुरू हुए तीन दिवसीय किसान आंदोलन का आज 20 अगस्त को समापन हो गया, जहां किसान आंदोलन में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल से भारी संख्या में किसान लखीमपुर शहर के राजापुर मंडी पहुंचे थे, जहां आज किसान आंदोलन की समाप्ति के बाद बसों, निजी वाहनों और ट्रेनों से किसान अपने अपने घरों की वापसी कर रहे हैं, वही तीन दिवसीय किसान आंदोलन के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा की मांग थी कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र को बर्खास्त किया, तिकुनिया हिंसा के बाद जेल में बंद किसानों की रिहाई हो, तिकुनिया में हुए प्रदर्शन के दौरान जिन किसानों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं उन्हें वापस लिया जाए, बिजली बिल माफी, प्रमुख मांगे थी, वही इस किसान आंदोलन में किसान नेता राकेश टिकैत के विवादित टिप्पणी के बाद लखीमपुर खीरी जिले के लोगों में आक्रोश भी देखा गया और इसके विरोध में आज किसान नेता राकेश टिकैत का कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला फूंका गया, वहीं किसान नेता राकेश टिकैत द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद आज भाजपा कार्यकर्ता तहरीर लेकर सदर कोतवाली भी पहुंचे, वही किसान आंदोलन के समापन से पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने डीएम महेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा, जहां गहमा गहमी के बीच आज शहर के राजापुर में किसान आंदोलन का समापन हुआ।