डंडा प्रखंड के छपरदागा पंचायत भवन में विश्व की चौथी क्रांतिकारी महिला, अत्याचारो और जुल्मों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देने वाली,महिला सशक्तिकरण का प्रतीक वीरांगना फूलन देवी जी की 22वी शहादत दिवस मनाई गई। इस मौके पर डंडा प्रखंड के जिला परिषद सदस्य अजय कुमार चौधरी ने विस्तार से वीरांगना फूलन देवी जी के जीवनी को बताया।

और उनके विचारों पर चलते हुए वर्तमान की चुनौतियों के खिलाफ संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर छपरदागा का पंचायत के मुखिया श्रीमती समुद्री देवी समाजसेवी यदु चौधरी रामनाथ चौधरी राजेंद्र चौधरी श्यामलाल मलाह विनोद चौधरी वार्ड सदस्य संगीता देवी बंधीया देवी पार्वती देवी कौशल्या देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।