शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया

इटारसी-शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया।

इस अवसर पर ,सिटी थाने की महिला एसआई सोनाली चौधरी,एसआई विवेक यादव मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुये।इस अवसर पर एसआई सोनाली चौधरी ने कार्यकम को सबोधित करते हुये कहा कि पीएचक्यू से एक महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इस का नाम चेतना दिया गया है।आज के समय मे मानव दुर्व्यापार हो रहा है।इसका का मतलब यह है कि बच्चों के साथ दूर्यव्यापार किया जा रहा है,बच्चों से बाल मजदूरी करकर उनसे पैसे कमाया जा रहे है।बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाकर उनको कई प्रकार के अपराधों में लिप्त किया जा रहा है।अगर ऐसा होते आप कही भी देखे तो उसकी सूचना पुलिस को दे।पुलिस ऐसे अपराधों को रोकने के लिये हमेशा तैयार रहेगी। अगर इस प्रकार की सूचना देने में अगर आप पुलिस की मदद करते है तो हम ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है।पुलिस को बिना डरे सूचना दे पुलिस आपके नामों को गोपनीय रखेगी।और बच्चों को अपराधों में लिप्त करने वालो पर कार्यवाही करेगी,और बच्चों को अपराधों में लिप्त होने से बचाया जायेगा।एसआई चौधरी ने छात्राओं को सबोधित करते हुये कहा कि अगर कोई भी लड़का आप पर सड़क चलते कोई कमेंट्स करता है तो उससे डरे नही तुरंत उसे जबाव दे ताकि दूसरी बार वह आप पर कमेंट्स करने से पहले सोचेगा।और आगे से आपसे कुछ कहने से डरेगा।एसआई विवेक यादव ने साइबर क्राइम से सम्बंधित जानकारी छात्र,छात्रों को दी।आज कल सभी के पास स्मार्ट मोबाइल है।सबसे ज्यादा में उसे भाग्यशाली मानता हूं,जिसके पास कीपैड मोबाइल है।क्योकि कीपैड मोबाइल पर आपकी किसी भी तरह की गोपनीय चीजे शेयर नही होती है। एक बात में सभी कहता हूं कि अपराधियों के शहर कही और नही होते है।वह कही भी हो सकते है।फेसबुक,स्टाग्राम,जब आप इन्हें डाउनलोड करते है,तो वह कुछ जानकारी मांगता है।उसपर कोई ध्यान नही दिया जाता है।बिना खर्च पर यह चीज डाउनलोड नही हो जाती है।इसपर भी खर्च लगता है।अगर किसी को भी कोई दिक्कत हो तो वह पुलिस को जानकारी देते हुये पुलिस से सहयोग ले।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने भी कार्यक्रम को सबोधित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर राकेश मेहता,प्रभारी अर्चना शर्मा उपस्थित रहे।

R9. भारत जिला ब्यूरो नर्मदापुरम योगेश राजभर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!