शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती…

शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में मनाई गांधी एवं शास्त्री जयंती

 

दामजीपूरा—- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित बैचलर आफ सोशल वर्क एवं मास्टर ऑफ सोशल वर्क पाठ्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय भीमपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ गांधीजी के छायाचित्र पर पूजा एवं माल्यार्पण कर किया गया एवं समस्त छात्र छात्राओं के द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन की उपलब्धियों पर चर्चा की गई जिसमें कैसे एक साधारण व्यक्ति से गांधी जी देश के राष्ट्रपिता बने शास्त्री जी के बारे में भी एक छोटे किसान के बेटे से लगाकर देश के प्रधानमंत्री तक का सफर किन किन परिस्थितियों से उन्होंने तय किया है इस पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम में मेंटर लवकेश मोरसे पूजा मोरले कमलेश लोखंडे प्रमोद जागरे आयुष लोखंडे दुर्गेश मनोटे दीपिका सराठे पूजा सराठे अनीता धुर्वे तुलाराम यादव नारायण यादव पूर्णिमा आर्य प्रेमलता बिहारे शशि कला धुर्वे अल्का सिरसाम प्रमिला धुर्वे विनोद मर्सकोले आदि समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सौरभ पाल के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त नारायण यादव के द्वारा किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!