श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 9 लोंगो से थामा कांग्रेस का हाथ… राम लाल ठाकुर

शहीद विजय कुमार के नाम पर दो लाख से बनेगा द्वार… राम लाल ठाकुर

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में 9 लोंगो से थामा कांग्रेस का हाथ… राम लाल ठाकुर

विधायक श्री नयना देवी जी, प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत माकड़ी, भाखड़ा और बस्सी का दौरा किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आमजन से भी वार्तालाप किया और जनसमस्याएं सुनी। इस मौके पर उन्होंने ग्राम पंचायत माकड़ी में लिंक रोड को भी उद्घाटन किया। यह लिंक रोड जालपा माता के मंदिर को जाता है, इसके निर्माण के लिए उन्होंने दो लाख रुपये दिए थे। इस मौके पर शहीद विजय कुमार के नाम पर बनाये जाने वाले द्वार हेतू भी दो लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध करवाई। यह द्वार ग्राम पंचायत माकड़ी के उटप्पर में बनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब जब कांग्रेस की सरकार बनी तब तब श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार बही। इस दौरान कुल नौ लोंगो ने राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत भाखड़ा, सतीश कुमार, अजय कुमार खुलवीं से, बलबीर सिंह, हेम राज, महेंद्र सिंह धीमान और सोनू ग्राम पंचायत माकड़ी से ने भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों सहमत होकर कांग्रेस का दामन थामा। इस मौके पर जिला परिषद सदस्या पूजा रानी, भाखड़ा पंचायत के उप प्रधान प्रभात चंदेल, हकीम हमिंदर सिह मिन्हान्स, अंजू देवी प्रधाम ग्राम पंचायत माकड़ी, सुमन देवी प्रधान ग्राम पंचायत भाखड़ा, केवल कृष्ण प्रधान जालपा माता मंदिर कमेटी, श्याम लाल उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत मैथी, पूर्व उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत भाखड़ा नरेंद्र पूरी, श्याम लाल, संदीप चौधरी संजु व अन्य लोग मौजूद थे।

जारीकर्ता
हेम चंद, निजी सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!