कसरावद से 2 किलोमीटर दूर फरमाइश होटल के सामने सेवफल से भरी गाड़ी आईसर तेज गति से जा रही पलटी खा गई । हिमाचल प्रदेश से खरगोन की ओर जा रही वही गाड़ी के ड्राइवर जितेंद्र ने बताया मैं खरगोन के लिए आईसर में सेव फल भर के जा रहा था। रोड ऊंचा नीचा दबाव के कारण मेरी गाड़ी अन्न बैलेंस हो गई और पलटी खा गई। जिसके बाद सेवफल रोड पर बिखर गए जिससे लोग सेवफल की पेटी लेकर भागने लगे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक जाम को हटाया और गाड़ी का पंचनामा बनाया।
संवाददाता सेवकराम चौबे