होजाई नगर पालिका में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही

होजाई नगर पालिका में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है ।

आज नगर पालिका द्वारा सड़क की सफाई अभियान चली जिसमें हर वार्ड में मिनी जेसीबी द्वारा सफाई किया गया। पर यह सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए हुआ सफाई के नाम पर कुछ भी नहीं दिखा। हर तरफ जंगल कचरा टूटे हुए इलेक्ट्रिक के पाइप जहां तहां पड़े हुए थे। फुटपाथ का यह हाल है कि आमंत्रण दे रहा है किसी बड़ी दुर्घटना के लिए नाली खुले पड़े हैं लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका को अनेकों बार की पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई होजाई वार्ड नंबर 12 की स्थिति है जहां अनेकों दिन से फुटपाथ टूटी पड़ी है नाली खुले हुए हैं लोगों को आने जाने में बेहद तकलीफ हो रही है पर नगर पालिका से नजरअंदाज करते हुए सफाई तो की लेकिन सिर्फ नाम के लिए लोगों का बहुत आक्रोश है और फिर एक बार नगरपालिका को कोश रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!