05 वारंटियों को #कोतरारोड़ पुलिस की कोर्ट पेश…..

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से= महेंद्र अग्रवाल R 9 भारत ● 05 वारंटियों को #कोतरारोड़ पुलिस की कोर्ट पेश…..

● कोर्ट पेशी पर उपस्थित नहीं होने पर आरोपियों का जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट…..

रायगढ़ । आज दिनांक 23.07.2022 को कोतरारोड़ पुलिस द्वारा सी.जे.एम. रायगढ़ एवं जेएमएफसी न्यायालय रायगढ़ से जारी आबकारी एवं मारपीट मामलों में पेशी पर उपस्थित नहीं होने वाले आरोपियों को उन पर जारी गिरफ्तारी वारंट के पालन में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ के निर्देशन पर विवेचकों की अलग-अलग टीम द्वारा 6 वारंटियों को उनके सकुनत से हिरासत में लेकर सक्षम न्यायालय पेश किया गया है । वारंट तामिली में थाना कोतरारोड़ के प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, नरेंद्र यादव, टीकाराम पटेल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

मारपीट मामले के वारंटी-

(1) दयासागर सिदार उर्फ दादु सिदार पिता डिलेश्वर सितार उम्र 23 वर्ष निवासी नवरंगपुर थाना कोतरारोड़

(2) चंद्रभूषण सिदार पिता नंदलाल सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी नवरंगपुर थाना कोतरारोड़

आबकारी एक्ट 36 (च) मामले के वारंटी-

(3) डोल नारायण पिता सीताराम उम्र 50 वर्ष निवासी इंदिरा आवास थाना कोतरारोड़

(4) नारायण पांडे पिता राधा पांडे उम्र 45 वर्ष निवासी किरोड़ीमल नगर थाना कोतरारोड़

(5) धीरेंद्र खटीक पिता रामचंद्र खटीक उम्र 32 वर्ष निवासी आजाद चौक थाना कोतरारोड़

(6) गौरी शंकर चौहान पिता दशरथ चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी कुलबा थाना कोतरारोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!