500 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार……

500 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उतरौला
 वाजिद हुसैन

 

 

 

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह के पर्यवेक्षण में तथा उ0नि0 श्री गौरव सिंह तोमर थानाध्यक्ष गैंड़ास बुजुर्ग के नेतृत्व में उ0नि0 पूर्णेश नारायण पाण्डेय थाना गैंड़ास बुजुर्ग मय टीम के द्वारा देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित, रात्रि गश्त के दौरान वहद ग्राम मझौवा कांद नहर की पटरी के पास से अभियुक्त निजामुद्दीन पुत्र जुम्मा मिया उम्र करीब 35 वर्ष मूल निवासी नरियरवा थाना चिऊटा जिला बगहा बिहार व हाल पता ग्राम मझौवा काद थाना गैङास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त निजामुद्दीन पुत्र जुम्मा मिया उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

R9.भारत उतरौला से वाजिद हुसैन की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!