इदरीश विरानी संवाददाता
दामजीपुरा /आमने सामने बाइक टकराने से बाइक सवार घायल।

मिली जानकारी के अनुसार दामजीपुरा निवासी रामा/ कुंजीलाल उम्र 38 वर्ष दामजीपुरा से बोरकुंड आपने काम से जा रहे थे। वही तेज रफ्तार सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिससे रामा/ कुंजीलाल को पैर, सर पर गमभीर चोट आई है।समाज सेवी नंदलाल इरपाचे अपने गांव हरदा खेड़ा से दामजीपुरा आ रहे थे रास्ते में एक्सीडेंट देखा और बाइक सवार को अपनी कर में डालकर दामजीपुरा उप स्वस्थ केंद्र पहुंचा कर एक समाज सेवी की मिशाल कायम की है।