ये कैसा विकास है पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 26 लाख में बना अमृत सरोवर डेम घटिया निर्माण के चलते फूट गया

ये कैसा विकास है पहली ही बारिश नहीं झेल पाया 26 लाख में बना अमृत सरोवर डेम घटिया निर्माण के चलते फूट गया

लोकेशन भीमपुर
संवाददाता इदरीश विरानी


भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रंभा ने 26 लाख की लागत से बना अमृत सरोवर डेम तेज बारिश के चलते फूट गया
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में कई अमृत सरोवर डैम बनाए गए हैं। लेकिन पहली ही तेज बारिश में कुछ डैम फूट कर बह गए हैं। ऐसा ही मामला भीमपुर ब्लॉक के रंभा के अमृत सरोवर डैम का भी है। यहां कुछ महीने पहले ही 26 लाख रुपए की लागत से डैम बनाया गया था।
खास बात यह है कि अब तक इसके काम में जुटे ठेकेदार, जेसीबी संचालक टैक्टर चालक मटेरियल सप्लायर और मजदूरों को राशि का भी भुगतान नहीं हो पाया था और डैम फूट कर बह गया। ऐसे में डैम की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। अधिकांश डैम का निर्माण उधारी में कराया जा रहा है
इनमें से कुछ का काम पूरा हो चुका है भीमपुर के रंभा में डैम का काम पूरा हो चुका था। इसके बाद भी यह बारिश में बह गया। इससे ग्रामीणों मे आक्रोश है। उन्होंने डैम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं ग्रामीणों ने कहा कि यह कैसा विकास है जो पहली बारिश नहीं झेल पाया और 26 लाख रुपए सरकार के पानी में बहा दी इसे यही कहा जा सकता है कि घटिया निर्माण कार्य के चलते डेम फूटा है

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा जलाभिषेक अभियान के तहत जल संग्रहण संरचनाओं और अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। इनमें भीमपुर जनपद मे रंभा अमृत सरोवर स्वीकृत किए गए थे। एक डैम के फूटने के बाद अब अन्य डैम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं ग्रामीणों ने कहा कि लापरवाही पूर्वक अमृतसर का कार्य किया गया है सरकार की लाखों रुपए को यूंही पानी में बर्बाद कर दिया गया है अच्छी गुणवत्ता से कार्य होता तो पहली बरसात में डेम नहीं फूट सकते इस बारे में पदस्थ योगिता पाटिल द्वारा बताया गया है कि तेज बारिश होने के कारण डेम फूट गया है वेस्टियर का कुछ काम चल रहा था वही तेज बारिश आ गई जिसके चलते फूट गया
अमृत सरोवर के एसडीओ श्रीकांत बरखाने से लगातार संपर्क बनाए जा रहा है परंतु दो-तीन दिनों से फोन रिसीव नहीं किया जा रहा है ऐसे लापरवाह अधिकारियों के चलते ही भीमपुर ब्लॉक में लाखों रुपए पानी में बह सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!