बेमेतरा एसपी ने 10वीं सीबीएसई परीक्षा में पूरे जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाला मोहितेश साहू को रेंजर साइकिल प्रदान कर किया प्रोत्साहित…

 

रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा

बेमेतरा :पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह की एक अनूठी पहल जिसके तहत थाना नवागढ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू के सुपुत्र मोहितेश साहू 10वीं सीबीएसई परीक्षा में पूरे जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर बेमेतरा जिले को गौरवान्वित किए हैं, उनके उत्साहवर्धन हेतु एसपी बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह ने बालक मोहितेश साहू को रेंजर सायकिल प्रदान कर भविष्य के सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं विषम परिस्थितियों में अपने नैतिक बल ऊंचा रखना, परिस्थितियों से लड़ने के लिए कई उदाहरण प्रस्तुत कर टिप्स दिये गए।
इस अवसर पर थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, तुलाराम देशमुख एवं अन्य थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!