पटना/ मधुबनी: कार्यपालक सहायको एवं आईटी सहायकों के 8 माह के मानदेय का होगा भुगतान- सम्राट
R9.भारत जिला संवाददाता दिलीप कुमार यादव की रिपोर्ट

पटना /मधुबनी 29 जुलाई 2022 | सम्राट चौधरी, मंत्री ,पंचायती राज विभाग बिहार सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंचायती राज के अधीन पंचायतों में कार्यरत ग्राम पंचायत के कार्यपालक सहायकों / ग्राम पंचायत डाटा एंट्र ऑपरेटर ,तकनीकी सहायक एवं लेखापाल सहायकों के 8 माह के मानदेय के भुगतान के लिए 1304200000अरब एक करोड़ तीस लाख बयालीस हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है ।
इसके साथ ही कार्यपालक सहायक की कार्य अवधिका विस्तार विभागीय पत्रांक 6538 दिनांक 17 11 2021 के आलोक में एवं तकनीकी सहायक एवं लेखापाल सहायक की सेवा अवधि का विस्तार पत्रांक 2935 दिनांक 31,03, 2022 के द्वारा 31,,03, 2023 तक के लिए किया गया है ।
जिला में स्वीकृत पदके विरुद्ध कार्यरत कर्मियों के अनुसार जिलावार सभी जिला को राशि आवंटित करते हुए उपलब्ध कराई जा रही है ।