विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच व एम्पायर मॉडल के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 28 जुलाई 2022 को होटल सोलिटीआर में तीज महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम की पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सोनिया मनचंदा व प्रदेश उपाध्यक्ष अदिति भारद्वाज जी की संयोजकता में व संगठन की संस्थापक अम्बिका शर्मा जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में चंडीगढ़ व अन्य प्रदेशों की लगभग 75 महिलाओं व बेटियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व आकर्षण तीज उत्सव पर पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए मिस एंड मिसेज तीज क्वीन प्रतियोगिता थी। सभी प्रतिभागियों ने पंजाब की पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भाग लिया। तीज महोत्सव की मुख्य अतिथि डॉ शिवानी चावला जी रही जो कि एक मॉडल होने के साथ साथ लेखिका व समाज सेविका भी हैं व स्त्रियों के उत्थान में अपनी अहम भूमिका निभाती रहती हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कविता जी ने अपनी उपस्थिति दी जो कि एक स्वास्थ्य सलाहकार के साथ साथ मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। निर्मल मोंगा जी भी अति विशिष्ट अतिथि रही। सेलीब्रेटी गेस्ट में जालंधर से जानीमानी गायिका सुश्री शैली जी भी उपस्थित रही जिनकी आने वाली एलबम का नाम ऑनलाइन है। शैली जी ने कार्यक्रम में अपने सुरीले गानों से सबका मनोरंजन किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ढोल तथा फोटो बूथ रहा। विशिस्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनुपम, श्रीमती सविता खिन्द्री, श्रीमती शकुंतला बंसल, मंजूबाला, रितिका जैन, सतविंदर पलाहा, सुमित जी, पावनि, सोनिया ताज तथा दिनेश सरदाना जी रहे। कार्यक्रम में मंच संचालक विक्रम तथा मिस शुभांगी ने अपने संचालन से चार चांद लगा दिये।
तीज क्वीन प्रतियोगिता में तीन प्रमुख विजेता व दस सब-टाइटल विजेता रही। मिसेज तीज क्वीन में गुरजीत कोर जी, जगदीप कोर जी तथा नेहा मोदी जी ने तीज क्वीन का खिताब जीता। मिस क्वीन में प्रिंसी व बच्चों में रक्षित व अनन्या विजेता रहे। फोटोग्राफी के लिए दिनेश सरदाना जी का काफी सहयोग रहा। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अतिथियों द्वारा सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह तथा उपहार ओमेका क्रिएशन, जे शाइन, एवोन तथा कविता मोटिवेशनल स्पीकर ओर कारबेनिक द्वारा भेंट दिए गए। ज्यूरी में मुख्य भूमिका श्री मति नैना शर्मा जी फिरोजपुर से, श्रीमती कुसुम चौहान जी उत्तरप्रदेश, बागपत से तथा श्रीमती किरण जड्डू जी द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने ढोल की थाप पर नृत्य करके खूब मस्ती की। संगठन की संस्थापक व अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने सोनिया मनचंदा जी व अदिति भारद्वाज जी को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला जागृति मंच पिछले 7 सालों से नारी सम्मान व सुरक्षा के लिए कार्य कर रहा है। हमें अपने देश की सनातन संस्कृति को जिंदा रखने के लिए समय समय पर भारतीय तीज त्योहारों को मिलजुल कर मानना चाहिए।