पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण बेतिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया……..

पूर्वी चंपारण पताही , अरेराज

दो दिवसीय श्री सोमेश्वर नाथ धाम महोत्सव 2022
बिहार का काशी सोमेश्वर नाथ धाम अरेराज

अरेराज अनुमंडल में पर्यटन विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण मोतिहारी के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय श्री सोमेश्वर नाथ धाम महोत्सव 2022 का श्री सुनील मणि तिवारी, माननीय विधायक गोविंदगंज, श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण मोतिहारी, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी चंपारण बेतिया के द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया…

कल दिनांक 8 सितंबर 2022 को 6:00 बजे शाम में मशहूर गायिका सुश्री मैथिली ठाकुर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरेराज, महंत श्री सोमेश्वर नाथ मंदिर अरेराज के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधि गण एवं हजारों संख्या में दर्शक गण उपस्थित थें…
पताही प्रखंड के वेलवा घाट संगम पर हजारों श्रद्धालुओं के द्वारा जल लेकर अरेराज सोमेश्वर नाथ महादेव पर अर्पण करते हैं यहां बागमती और लाल बकया नदी का संगम स्थल है चाक-चौबंद प्रशासनिक व्यवस्था के बीच कांवरियों का जत्था हुआ रवाना 85 किलोमीटर की दूरी तय कर कांवरिया बाबा सोमेश्वर नाथ पर जल अर्पण करेंगे इनके स्वागत में बेलवा घाट से अरेराज धाम तक रास्ते में श्रद्धालुओं के द्वारा एवं प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पर रोशनी ,गरम पानी पेय पदार्थ फल और दवाइयों की व्यवस्था की गई है जिससे किसी कांवरियों को कठिनाई नहीं हो पूरे रास्ते 85 किलोमीटर तक बिजली की आपूर्ति की गई हैं
जिला ब्यूरो पूर्वी चंपारण
नलिन कुमार सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!