छिंदवाड़ा जिले की सभी तहसीलों में नए संवाददाता भर्ती प्रारंभ….

ब्रेकिंग न्यूज

जिला ब्यूरो चीफ साहिल की विशेष रिपोर्ट

मोबाइल नंबर-:7999509427

छिंदवाड़ा जिले की सभी तहसीलों में नए संवाददाता भर्ती प्रारंभ

 

 

चौरई के सिहोरा में आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर में पहुंचे मप्र शासन के कैबिनेट व राज्य मंत्री।

मप्र शासन के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव का भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी ने किया आत्मीय स्वागत।

चौरई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन से चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी क्रम में चौरई जंप क्षेत्र के ग्राम सिहोरा माल में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान शिविर आयोजित किया गया
उक्त शिविर में मप्र शासन के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री श्री राजवर्धन सिंह एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव एवं मप्र पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष चौरई पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने स्वागत भाषण के साथ उक्त अतिथियों का पौधा भेंटकर पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत अभिवादन किया।
उक्त शिविर में अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया एवं शिविर में आस पास के ग्रामीणों ने पहुंचकर भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु अपना आवेदन किया है जिसका तुरंत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाया गया ।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेक साहू, पूर्व मंत्री श्री चंद्रभान सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर श्री सौरभ सुमन, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक अग्रवाल उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में एडीएम ओपी सनोडीया, एसडीएम अतुल सिंह, एसडीओपी पी एस बालरे, नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, वरिष्ठ नेता बिस्सु पटेल, संजय सुकांत, राजेश शर्मा, संजय ठाकुर,अमित सोनी, मनोज लिल्हारे, खुमान पटेल, श्रीमती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!