लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा
शक्तिनगर में मंदिर में पहली बार मूर्ति स्थापित कर मनाई दुर्गा पूजा
रायबरेली शहर के शक्ति नगर में स्थापित विश्वनाथ बाबा के मंदिर में पहली बार दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर लोगों ने नवरात्रि का त्यौहार मनाया। रामनवमी के पर्व पर यहां पर कन्या भोज हवन और उसके बाद में भंडारा किया गया। जिसमें कन्याओं को पूरी हुआ और भंडारे में पूड़ी सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया । भक्तों ने बताया कि यह मंदिर पहले से स्थापित था परंतु दुर्गा मां की प्रतिमा पहली बार स्थापित की गई और पहली बार ही यहां पर दुर्गा पूजा का कार्यक्रम किया जा रहा है।