जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी कला का दिखाया करतब….

स्लग- जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने अपनी कला का दिखाया करतब।

 

 

एंकर- बाँदा जनपद के बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहे पर श्री दुर्गोत्सव समिति के द्वारा जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार की देर रात तक किया गया। जिसमें 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें 32 प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का किया प्रदर्शन। वहीं हजारों की संख्या पर अभिवावक समेत दर्शक मौजूद रहे।
वीओ – बबेरु कस्बे के श्री दुर्गोत्सव समिति मुख्य चौराहा के द्वारा नवरात्रि के नवमी के दिन मंगलवार की रात को जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि समिति के संरक्षक भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करी। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, बरसात होने के कारण कुछ प्रतिभागी नही आ पाए,जिसमें 32 प्रतिभागी उपस्थित रहे। छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किया। इस नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका,राकेश सोनी,अशोक कुमार,संजय यादव ने निभाई,वही निर्णायक की भूमिका निभा रहे राकेश सोनी के द्वारा देवी मां का गीत मंच के माध्यम से “मां ने मुझको याद किया” गाकर समा बांध दिया। तभी जय माता के नारे पंडाल में गूंजने लगे,वही सभी प्रतिभागियों से कहा कि नई प्रतिभा को निखार करने में बहुत बच्चे मेहनत करते हैं,एक न एक दिन बच्चों की मेहनत सफल होती हैं,बहुत ही अच्छा प्रदर्शन बच्चों ने किया हैं। प्रतिभा में निखार लाने के लिए एक मंच में चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे सफलता जरूर हासिल होती हैं। वही सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह व अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे है। इस मौके पर समिति के संस्थापक प्रबंधक शिव विलास शर्मा, अध्यक्ष राहुल शिवहरे, अरुण अग्रहरी,अनिल कुमार गर्ग, कमलेश विश्वकर्मा, विवेक सिंह,प्रिंशू कचेर, अंकित कचेर, सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

बाइट- विजय विक्रम सिंह संरक्षक

बाइट – अरुण अग्रहरि

R9 भारत से बाँदा जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!