सीतापुर अपडेट
नारी शक्तियों ने ऐसा क्या किया कि उमड़ पड़ी भीड़??

नारी के शक्ति स्वरूप की महिमा से कौन परिचित नहीं है ,वह रचयिता है, वह जननी है और जरूरत पड़ने पर वह दुर्गा भी बन जाती है ,कुछ इसी तरह का संदेश रहा शक्ति सोशल क्लब सीतापुर की 38 नारी शक्तियों के द्वारा जिन्होंने ‘द पिंक सागा ‘ टाइटल के बैनर तले एक प्रदर्शनी का आयोजन शहर के मंडप गेस्ट हाउस मे किया गया। इसमें महिलाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया और हस्त निर्मित उत्पादों की एक प्रदर्शनी लगाकर ग्राहकों को इसकी उपयोगिता बताई।
इस प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायिका आशा मौर्य ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम में हाथ से बने दिए, मोमबत्तियां , जयपुर की चादरें , स्किन केयर प्रोडक्ट, हाथ से बने दिपावली के दिए , स्किन केयर उत्पाद, हाथ से बनी मोमबत्तियां, खाने-पीने के स्टाल , शूज , ज्वेलरी आदि के स्टाल लगे सूरत से आए शैलजा डायमंड ने डायमंड ज्वेलरी का स्टॉल लगाया , स्थानीय लोगों ने यहां आकर खूब खरीदारी की।
विधायिका आशा मौर्य ने स्टॉल पर जाकर विक्रेताओं से उनके उत्पाद की जानकारी ली। झमाझम बारिश के बावजूद भी शक्ति सोशल क्लब की शक्तियों में मनोबल में कोई कमी नहीं आई , कार्यक्रम आयोजिका मोनिका आनंद ने जानकारी दी कि महिलाएं यहां हस्त निर्मित उत्पादों के स्टाल लगाकर अपने कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं , वह लोगों को हस्त निर्मित उत्पादों व हर्बल उत्पादों के उपयोग को लेकर जागरूक भी कर रही हैं । इस अवसर पर अध्य्क्ष मोनिका आनंद और दिव्या गुप्ता व रुचि अग्रवाल (सचिव) सहित माधुरी सेठिया , सीमा होरा, सीमा अरोड़ा, नीलम गुप्ता, मधु जैन, सोनी कपूर, बबीता गुप्ता , रंभा सिंह सहित अन्य शक्तियां व गणमान्य मौजूद रहे ।
प्रांशु कुमार मिश्रा
जिला संवाददाता सीतापुर आर9 भारत