जिलाधिकारी गोंडा डॉ उज्जवल कुमार के द्वारा ऐली परसोली तटबंध का किया गया निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश:-
आपको बताते चलें कि आज दिनांक 7 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जिलाधिकारी गोंडा डॉ उज्जवल कुमार के द्वारा ऐली परसोली तटबंध व तरबगंज तहसील अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिया गया। लगातार 2 दिनों से बारिश होने के कारण सरयू और घाघरा दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर चल रही हैं जिसके चलते तटीय क्षेत्रो मे भी बाड़ का खतरा और ज्यादा गम्भीर हो गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया हैं कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर निगरानी बनाए रखें इसी क्रम में गोंडा जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने तरबगंज तहसील अंतर्गत ऐली परसोली तटबंध व बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
सूरज श्रीवास्तव तरबगंज गोंडा R9.भारत