नारी उड़ान मंच ने 50 महिलाओं को प्री करवा इवेंट में क्राउन पहनाकर सम्मानित किया……

नारी उड़ान मंच ने 50 महिलाओं को प्री करवा इवेंट
में क्राउन पहनाकर सम्मानित किया।

 

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

करवा चौथ का पर्व पर पूरे भारतवर्ष में सुहागन स्त्रियां पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हुई निर्जल उपवास रखती है इसी परंपरा के अंतर्गत नारी उड़ान मंच ने 50 महिलाओं के साथ प्री करवा सेलिब्रेट किया मंच की चेयरपर्सन डिंपल गर्ग मंजू चंदेल और अर्चना कपूर ने मिलकर इसका आयोजन किया निशि जिंदल पत्नी श्री संजीव जिंदल एडिशनल सेशन जज मुख्य अतिथि रहे
मुख्य अतिथि ने सभी महिलाओं को क्रॉउन पहना कर सम्मानित किया नीतू मेहता सविता और अल्पना गुप्ता मिसेज चीमा स्पेशल गेस्ट के रूप में आए इसके अलावा लकी ड्रॉ के द्वारा करवा क्वीन निकाला गया शीतल ने करवा क्वीन का खिताब जीता और पारंपरिक परिधान में सोलह सिंगार से अनामिका करवा क्वीन रही फर्स्ट रनर सुपर्णा बर्मन रही महिलाओं को कई प्रकार के टाइटल्स भी दिए गए अनामिका को बेस्ट मेंहदी मीनू गर्ग को कश्मीर की कली चार्मिंग लेडी सीमा सिंगला को मस्तानी चाल अल्पना गुप्ता को सिल्की टच रीतू कातिल हसीना नीतू मेहता पटाखा क्वीन मीनू
मिस दिवा सविता को नारी इन सारी नैंसी मित्तल को नाजुक दिल सीमा गर्ग को ट्विंकल आइस अंजू रोमनियाल को पटाखा क्वीन पूजा जिंदल लाखा दी स्माइल का सीमा राठी को चांद सा मुख सुपर्णा बर्मन को टाइटल्स दिए गए सभी को गिफ्ट दिया गए सुहाग की चूड़ियां उपहार में दी गई गायत्री ने जो एक फैशन डिज़ाइनर है अपने बुटीक सेक्टर 16 चंडीगढ़ से एक गाउन उपहार रूप में लकी ड्रॉ के द्वारा दिया गया जिसको अनुराधा सिंगला ने जीता हिमालय की ऑनर शिल्पा डोगरा की ओर से फाइव फेशियल और फाइव मेंहदी के कूपन दिए गए और हिमालय प्रोडक्ट पर बीस पर्सेंट की छूट दी गई रजनी डोगरा ने अपने बुटीक से दो सूट की स्टिचिंग फ्री दी गई डांस मस्ती के साथ सभी ने एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी चेयरपर्सन डिंपल गर्ग ने बताया कि हम हर उत्सव को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं हमारा उद्देश्य हर नारी के प्रतिभा को आगे बढ़ाना है सभी ने अपने संदेश के माध्यम से डिंपल गर्ग और उनकी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी अल्पना गुप्ता पूजा जिंदल ने अपने संदेश के माध्यम से आयोजन की खूब तारीफ की सभी का उत्साह देखते ही बनता था सभी ने कार्यक्रम की भरपूर प्रशंसा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!