बीते तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर जलमग्न हो गया है,….

भरथना रिपोर्ट:-सूरज कुमार
जनपद इटावा

बीते तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर जलमग्न हो गया है,

जलभराव जिस कारण मरीजो-तीमारदारों को आने-जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पानी का निकास ना होने के कारण बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बड़ी ही जटिल हो जाती है जिस कारण लोगों को जनरल/इमरजेंसी वार्ड की तरफ आने/ जाने के लिए मजबूर होकर पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंदर आने के लिए बाहर स्थित गड्ढा युक्त सड़क एंबुलेंस व अन्य वाहन चालकों को खासी परेशानी होती है।पैदल आने वाले लोगों के लिए दूषित पानी मुसीबत बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!