सांसद गोमती साय को हरदिया पटेल विकास समिति  रायगढ़ के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन….

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत सांसद गोमती साय को हरदिया पटेल विकास समिति  रायगढ़ के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन।

 

फरसाबहार। पटेल/पटैल हरदिया जाति को भारत सरकार के केंद्रीय सूची के पिछड़ा वर्ग 33(A) में शामिल करवाने हेतु रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद  श्रीमती गोमती साय को समाज प्रमुख द्वारा सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन आवेदन दिया गया। उक्त ज्ञापन आवेदन सौंपने के कार्यक्रम में हरदिया पटेल जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष कृपा सिंधु पटेल पनीखेत, हरदिया पटेल समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष  पुरषोत्तम पटेल चपले, हरदिया पटेल के जिला उपाध्यक्ष  नूतन पटेल, छोटेदेवगांव हरदिया पटेल जिला सलाहकार .रविशंकर पटेल, खैरपाली  हरदिया पटेल पूर्व जिला सचिव आनंद राम पटेल, रानीसागर सर्किल अध्यक्ष छोटें मुड़पार बृजमोहन पटेल, चपले के पूर्व बीडीसी व रायगढ़ जिला राजनीति के प्रकोष्ट अध्यक्ष छोटेलाल पटेल,  दर्रामुडा हरदिया पटेल जिला कार्यकारणी सदस्य घासीराम पटेल, छोटे मुड़पार हरदिया पटेल युवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष हीरामणि पटेल, भेलवाडीह हरदिया पटेल राजनीति प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष हरिनारायण पटेल चपले उपस्थित रहे। समाज के प्रतिनिधि मंडल को  रायगढ़ सासंद गोमती साय द्वारा आश्वासन देते हुए पूर्ण विश्वास दिलाया कि आपकी मांग के अनुरूप हर सम्भव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!