खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम लालता नगर निवासी प्रताप ने जिलाधिकारी सीतापुर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए घर के सामने से पानी निकलने के लिए नाली बनवाने की मांग की थी काफी समय बीत जाने पर कोई सुनवाई ना होने से परेशान प्रताप अपने ही घर पर 15 अक्टूबर 2022 से आमरण अनशन पर बैठ गया करीब 2 हफ्ते होने को है अब तक उसकी समस्या का कोई भी हल शासन प्रशासन के द्वारा नहीं निकाला गया है पीड़ित की हालत दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है पीड़ित का कहना है जब तक पानी निकलने के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया जाता तब तक मैं अनशन नहीं तोडूंगा वही इस संबंध में उप जिला अधिकारी सीतापुर सदर गौरव रंजन श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया अभी तक इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं है अब जानकारी मिली है तत्काल मामले पर उचित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा अब देखना है क्या उप जिलाधिकारी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करते हैं या यूं ही पीड़ित को भूँखो मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा
मीना राजपूत R9 भारत सीतापुर