सतगावां प्रखंड के अंतर्गत थाना प्रभारी उत्तम कुमार बैध,उपप्रमुख मनोज कुमार निराला एवं समाजसेवी दीपेश अग्रवाल विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण। जिसमें कलीडीह घाट,नावाडीह कैरी घाट,मैसरवा घाट,बाद घाट एवं टेहरो घाट जाकर निरीक्षण किया। वही थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य ने फ़ोन के माध्यम सभी जनप्रतिनिधियों को उचित दिशा निर्देश दिया गया की जनप्रतिनिधियों अपने छठ घाट को व्यवस्थित तरीके से साफ सफाई करने सुगम व्यवस्था करने को लेकर बताया गया। वही उपप्रमुख मनोज कुमार निराला ने कहां की आज से हमलोगो का आस्था का महान पर्व छठ नाहय खाय के साथ आज से शुरू हो गया।मैं सभी सतगावां प्रखंड के जनता से अपील करना चाहता हूं, इस महान आस्था के पर्वे में लोग अपने अपने छठघाटो पर मिलजूलकर साफ सफाई करें और छठव्रती लोग को सहयोग करें।इस
मौके पर थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य,उपप्रमुख मनोज कुमार निराला,टेहरो पंचायत मुखिया सदानंद कुमार, समाजसेवी दिपेश अग्रवाल,उप मुखिया विनोद प्र.यादव,दीपेश यादव,अविनाश यादव,विशाल यादव,मिथिलेश राणा शम्भू हिमांशु आदि लोग मौजूद थे।।
सतगावां से कौशल पाण्डेय की रिपोर्ट