जयश कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

खरगोन जिले के मण्डलेश्वर थानाक्षेत्र के सोमाखेड़ी में जनजाति समाज की महिला के खिलाफ अवैध शराब बिक्री का मामला दर्ज करना पुलिस के गले की फांस बन गया है। गिरफ्तार की गई महिला से मिलने पहुंची नाबालिग दिव्यांग बेटी के साथ थाने में टीआई एवं स्टाफ द्वारा अभद्र व्यवहार करने का वीडियो वायरल होने के बाद जयस संगठन में आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में शुक्रवार को जनजाति समाज के लोग नवग्रह मेला मैदान में इकट्ठा हुए। यहां ग्राम सभा आयोजित कर पुलिस के रवैये के खिलाफ नाराजगी दर्ज कराई। राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने सभा मे कहा प्रदेश में आये दिन आदिवासी, दलित, पिछडो पर अत्याचार हो रहे है। बहन, बेटियों पर अत्याचार हो रहे है। इसके खिलाफ एकजुट होना होगा, तभी हम इन घटनाओं को रोक सकते है। सोमाखेड़ी में महज 2 बोतल शराब के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर शराब माफियाओं की तरह पेश किया जा रहा है। जबकि जिलेभर मे खुद शराब ठेकेदार अवैध रूप से शराब बेच रहे है। समाज की महिलाओं के कपड़े उतारे जा रहे है। यह सहन नही करेंगे। जयस ने सभा स्थल पर ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा।
संवाददाता सेवकराम चौबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!