रन फॉर यूनिटी – एकता का संदेश लेकर दौड़े बच्चे और बड़े

छत्तीसगढ़ रायगढ़ से ब्यूरो चीफ महेंद्र अग्रवाल R9 भारत राष्ट्रीय एकता दिवस

रन फॉर यूनिटी – एकता का संदेश लेकर दौड़े बच्चे और बड़े

एकता दौड़ का हुआ आयोजन, महापौर श्रीमती जानकी काटजू और सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

 

रायगढ़, 31 अक्टूबर 2022/ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ कलेक्ट्रेट रायगढ़ से प्रातः 7.30 बजे प्रारंभ हुई। जिसे महापौर रायगढ़ नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू और सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विविधता में एकता का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में बच्चे और बड़ों ने इस दौड़ में हिस्सा लिया। यह दौड़ कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर डिग्री कॉलेज रोड से टीवी टावर रोड, जिला पंचायत मार्ग से होकर मिनी स्टेडियम में समाप्त हुई। जहां कार्यक्रम के अंतिम चरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि हमारा देश विविधताओं में एकता का देश है। स्वतंत्रता के पश्चात देश के एकीकरण में सरदार पटेल की महती भूमिका रही। साथ ही देश को प्रशासनिक रुप से एकीकृत रखने के लिए सिविल सर्विसेज जिसे स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया कहा जाता है इसकी स्वतंत्रता के बाद निरंतरता के लिए निर्णायक कदम उठाए। उनके योगदान से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के साथ एकता का संदेश देने के लिए उनकी जयंती पर यह आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी को एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडे, सीएमएचओ डॉ मधुलिका सिंह, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, डीईओ श्री बी बाखला, सीजीएम श्री एस के राठौर, उप संचालक समाज कल्याण श्री जांगड़े, सहायक संचालक खेल विभाग श्री अमित मरकाम सहित संस्कार स्कूल,सेंट टेरेसा, सेंट जेवियर, सरस्वती शिशु मंदिर, ट्राइबल हॉस्टल, गुरु द्रोण, कार्मेल गर्ल्स, लोकमान्य तिलक स्कूल, इंडियन स्कूल,चक्रधर नगर, मुक्ति प्रकाश शालिनी हाई स्कूल के बच्चे सहित अधिकारी कर्मचारी आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!