पाली,पुलिस ने मंगलवार देर रात को कार्रवाई करते हुए बिस्किट – चिप्स से भरे एक कंटेनर के पिछले हिस्से में रखी पंजाब निर्मित 541 कर्टन से ज्यादा अंग्रेजी ब्रांड की शराब पकड़ी। जिसकी बाजार कीमत करीब 50 से 55 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने शराब के कर्टन और कंटेनर जब्त किया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह शराब गुजरात सप्लाई होने के लिए जा रही थी । कंटनेर में शराब के कर्टन पीछे के हिस्से में छुपा रखे थे। ऐसे में पुलिस को कंटेनर को खाली करवाने में करीब 4 घंटे लग गए। पुलिस फिलहाल कार्रवाई में जुटी है।
एसपी डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर SHO विक्रमसिंह सांदू को मुखबिर से सूचना मिली की एक कंटेनर से पंजाब निर्मित शराब गुजरात सप्लाई के लिए जा रही है। ऐसे में सीओ सिटी अनिल सारण के निर्देशन में उन्होंने मंगलवार रात करीब दो बजे ट्रांसपोर्ट नगर थाने के निकट ओवरब्रिज के पास स्टॉफ के साथ नाकाबंदी की। संदिग्ध कंटेनर को रोका तो ड्राइवर ने बिस्किट – चिप्स होने की बिल्टी दिखा दी।
पुलिस ने सील तोड़ कंटेनर चेक किया तो उसके आगे के हिस्से में बिस्किट-चिप्स के कर्टन ही नजर आए। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने उन्हें कंटनेर से खाली किया। जिसे खाली करने में करीब एक घंटा लग गया। करीब 75 प्रतिशत कंटनेर खाली होने के बाद पीछे के हिस्से में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के कर्टन नजर आए। इस पर कंटनेर, शराब को जब्त किया गया।
मामले में जालोर जिले के सांचौर निवासी 25 साल के प्रकाश पुत्र नेनाराम विश्नोई और बाड़मेर के (डोली) पचपदरा क्षेत्र निवासी 25 साल के शिवलाल पुत्र अचलाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया।
कांस्टेबल जस्साराम और रामनिवास की कार्रवाई में मुख्य भूमिका रही।
जितेश चौहान पाली