शिक्षक की मर्ज़ी से चलता है स्कूल,समय की कोई पाबन्दी नहीं ?

कटोरिया प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत भोरसार भेलवा वार्ड नं.16मे प्रन्नोत मध्य विद्यालय(उर्दू) शिकटिया में अजीबो-गरीब दिल को झकझोर देने वाली मामला है।उक्त विद्यालय में पांच शिक्षक है जिसमें समय 11:30 बजे सुबह तक को एक शिक्षक पहुंचा था बाकी का कोई अता-पता नहीं था। एक भी छात्र 235के लगभग, स्कूल में उपस्थित नहीं था। गांव के लोग तंग तंग आकर विवश होकर संदर्भित पदाधिकारी को मीडिया के माध्यम से गुहार लगाया है वार्ड सदस्य सद्दाम अंसारी का कहना है कि आए दिन शिक्षकों का यही रवैया है जो कभी भी ससमय स्कूल में उपस्थित नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल में पढ़ने नहीं आते हैं। वही लोगों ने कहा सभी शिक्षक गण अपना समय को विता कर घर चले जाते हैं। सहायक शिक्षक आचार्य आदित्य स्वराज महात्मा ने कहा कि आज स्कुल विलम्ब आने में हो गई है और शिक्षक आते ही होंगे।एक शिक्षक की गाड़ी का टायर पंचर होने की बात कह कर बातों का पड़ला झार दिया। 11:30 बजे तक स्कूल के सभी रूम में ताला लगा हुआ देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि मध्यान भोजन में भी गुणवत्तापूर्ण खाना नहीं दिया जाता है। ग्रामीणों में शिक्षकों की करतूतो पर काफी आक्रोश देखा गया तथा लोगों ने दुख भी जताया है। बताते चलें कि सरकार की ओर से शिक्षा पर प्रगति के लिए काफी ध्यान दिया गया है लेकिन इस तरह के रवैया से पढ़ाई और स्कूलों का स्थिति को देखते हुए बच्चों में शिक्षा में काफी गिरावट आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!