बाइक की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर

चतरा सदर थाना क्षेत्र के चतरा सिमरिया मार्ग पर पुलिस लाइन के सामने दो बाइक की आपस में आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें से एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गंभीर अवस्था में हजारीबाग रिफर किया गया है। दरअसल चतरा प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक व सीओ भागीरथ महतो आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से वापस लौटते वक्त उक्त घटना घटी। जहां तत्काल उन्होंने अपने देखरेख में घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल दाखिल किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले किसी भी व्यक्ति को सरकार की ओर से 5000 की राशि दिए जाने का प्रावधान है तथा इस घटना में शामिल व्यक्तियों द्वारा योगदान करने वाले को किसी भी मामले में दोषी ठहराया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!