ग्राम पंचायतों को बनाए स्वच्छ सुंदर व आदर्श पंचायत-:चेतन चौहान

राजाखेड़ा-:पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दिहोली में आज गुरुवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धौलपुर चेतन चौहान ने आकस्मिक निरीक्षण किया इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्माणाधीन आरआरसी केंद्र को शीघ्र पूर्ण कराने एवं कचरा संग्रहण केंद्र के सामने वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए.वहीं राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा द्वारा गांव में घर-घर कचरा संग्रहण एवं कचरा पात्रों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.जिसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा गांव में जाकर घर घर कचरा संग्रहण का फीडबैक लिया और कचरा पात्र का रखरखाव आदि की जानकारी ली. इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने ग्राम विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत को स्वच्छ सुंदर निर्मल बनाकर आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यो की जियो टैगिंग कर ग्राम पंचायत को स्वच्छ सुंदर निर्मल बनाकर ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनावे इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धौलपुर चेतन चौहान के साथ विकास अधिकारी पंचायत समिति राजाखेड़ा राकेश सिंघल, राज्य संदर्भ व्यक्ति प्रमोद कुमार शर्मा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर महेश दुबे,सरपंच प्रतिनिधि महावीर शर्मा व ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे.

 राघवेंद्र सिंह ,राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!