विश्व हिंदू परिषद का व्यापक हितचिंतक अभियान हो रहा आरंभ

गंज बासौदा! गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे महावीर धर्मशाला पुराना मेला ग्राउंड में विश्व हिंदू परिषद ने हितचिंतक अभियान की रुपरेखा से अवगत कराने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया पत्रकार वार्ता को विहिप केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी ने संबोधित करते हुये कहा कि,
विश्व हिंदू परिषद 6 नबंबर से 20 नबंबर तक व्यापक हित चिंतक अभियान आरंभ करने जा रहा है। यह अभियान एक तरह से विहिप का सदस्यता अभियान है।
संगठन की दृष्टि से गंज बासौदा जिला है। जिलें में 10 प्रखंड हैं 125 खंड हैं और 983 ग्राम हैं।
हमारा लक्ष्य है इस अभियान के निमित सभी 10 प्रखंड के 125 खंड केंद्रों तक पहुंचे एवं 500 से अधिक गांवों में विहिप के हितचिंतक बनें ऐसा प्रयास है। कुल मिलाकर 25000 हितचिंतक बनाने का लक्ष्य है। इस बार हितचिंतक अभियान में पूरा संगठन मिलकर लगने वाला है बजरंगदल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी एवं विहिप के सभी आयाम मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
हितचिंतक बनने के लिये कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 16 वर्ष से अधिक है हितचिंतक बन सकता है इसके लिये 20 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विश्व हिंदू परिषद विश्व का सबसे बडा़ हिंदू संगठन है समाज हमारी ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। जन्माष्टमी 1964 को स्थापना के साथ ही विश्व हिंदू परिषद ने काम के आधार पर अपनी पहचान बनायी है। रामजन्म भूमि आंदोलन में विहिप ने महति भूमिका निभाई है आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। चाहे राम सेतु का मामला हो, चाहे बूढा़ अमरनाथ श्राईन वोर्ड से जमीन वापस लेने का मामला हो हर मोर्चे पर संगठन डटा रहा। आज विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से देश भर में अनेक सेवा कार्य चल रहे हैं कई गौशालायें चल रही हैं, प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण की दिशा में भी विहिप कार्यरत है।
गंज बासौदा जिले में भी संगठन द्वारा संचालित 3 गौशालायें हैं जो समाज के सहयोग से चल रही हैं। जिले भर के रक्तदाता कार्यकर्ता जरुरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध कराने हेतु तत्पर रहते हैं। इसके साथ से आकस्मिक आपदा कोरोना के समय में जिले भर के सभी प्रखंड केंद्रों पर भोजन, दवा एवं अन्य माध्यमों से सेवा पहुंचायी। लव जेहादकी रोकथाम, गौरक्षा, समरसता आदि कार्यों में भी जिले के कार्यकर्ता दिन रात लगे रहते हैं।
इन सब उपलब्धियों को लेकर हम ग्राम ग्राम तक पहुंचेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
प्रखंड बैठक हुयी आयोजित
पत्रकार वार्ता के पश्चात गंज बासौदा नगर प्रखंड बैठक आहुत हुयी बैठक में हितचिंतक अभियान की रुपरेखा बनायी गयी। और नगर के सभी 11 खंड केंद्रों के प्रभारी नियुक्त किये। इस अवसर पर प्रांत समरसता प्रमुख सुनील यादव, प्रांत अर्चक पुरोहित प्रमुख मुन्नालाल शास्त्री, विभाग सत्संग प्रमुख सुरेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष संदीप नेमा, जिला उपाध्यक्ष द्वय रंजीता सिंह एवं ज्योति वर्मा, जिला अभियान प्रमुख अभिषेक शर्मा गुरुजी, जिला सह अभियान प्रमुख डॉ सरित श्रीवास्तव, जिला निधि प्रमुख हरिशंकर झा, नगर अभियान प्रमुख रामकृष्ण राजपूत, सह अभियान प्रमुख भजन प्रजापति, निधि प्रमुख संजय सिलावट सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!