पंडवा।पलामू।हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम हुआ आयोजित।
पंडवा।पलामू । से भरत शर्मा की रिपोर्ट।
पंडवा।पलामू।पंडवा प्रखंड अंतर्गत पंडवा प्रखंड कार्यालय के परिसर में आज दिनांक 10/11/2022 को पंडवा भाजपा मंडल व भाजपा नेताओ के द्वारा हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसके तहत राज्य में बाधित विकास के ऊपर चर्चा चला।पूर्व सांसद व भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया कि झारखंड के सरकार में किसान हो या गरीब ये बिल्कुल लाभान्वित नही है।झारखंड सरकार सिर्फ घोषणा की सरकार है।