बोकारो से ब्यूरो अनिल बर्नवाल की रिपोर्ट
चंद्रपुरा में सनसनीखेज वारदात, पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुत्र घायल
बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल से एक बड़ी और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिमपल्ली में अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर पति-पत्नी की हत्या कर दी, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 17 सितंबर 2026 गुरुवार की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर दंपती पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से पति और पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल पुत्र को आनन-फानन में डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस अचानक हुए वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही चंद्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।